पालतू कुत्तों को बस इतनी सी गलती पर हो सकता है काफी ज्यादा नुकसान!

आजकल पालतू जानवरों में खासकर कुत्तों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आज मार्केट में एक से बढ़कर अच्छे दिखने वाली और शानदार नस्ल के डॉगी मौजूद है जिनको हर कोई अपने एक अच्छे दोस्त या पारिवारिक सदस्य की तरह घर में रखना चाहता है। लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि उनका ख्याल कैसे रखना है। इसी के चलते कभी-कभार लोग अपने पालतू डॉगी को ऐसी चीजें खिला देते हैं जिनसे उनको नुकसान पहुंच जाता है। हाल ही में एक बात सामने आई जिसमें डॉगी को कई चीजें नहीं खिलानी वो इस प्रकार हैं....
अंगूर
अंगूर और किशमिश कुत्तों के लिए खतरनाक हैं। कुत्तों को ज्यादा अंगूल या किशमिश खिलाने पर उनकी किडनी फेल हो सकती है। अंगूर खाने के बाद डॉगी सुस्त हो जाते हैं साथ ही यह उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं।
बादाम
सर्दियों में ज्यादातर लोग बादाम खाते हैं, लेकिन अपने साथ ही पालतू डॉगी को भी खिला देते हैं जो बहुत ही गलत है। बादाम का कुत्तों की सांस की नली में फंसने का खतरा रहता है। इंसान और कुत्तों जबड़ों में फर्क होता है। डॉगी इंसानों की तरह बादम को चबा कर नहीं खा सकते जिससे उनका पेट खराब हो सकता है।
लहसुन
लहसुन को कुत्तों के लिए एक पॉइजन की तरह माना जाता है। इससे कुत्तों में एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। लहसुन खाने से कुत्तों को चक्कर आने के साथ ही वो बेहोश भी हो सकते हैं। इसलिए उन्हें लहसुन से दूर रखें।
आइसक्रीम
कई लोग अपने पालतू कुत्ते को बड़े मजे से आइसक्रीम खिलाते हैं जो बेहद गलत है। यह उनकी सेहत के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है। कुत्तों को आइसक्रीम खाने से डायरिया हो जाता है। इसके अलावा कुत्तों को गर्मी से ही राहत देने के लिए आइसक्रीम की बजाए आइसक्यूब्स दे सकते हैं।
चॉकलेट
कुछ चॉकलेट खाते समय अपने पालतू डॉगी को भी खिला देते हैं जो गलत है। याद रखें की चॉकलेट कुत्तों की सेहत के लिए धीमे जहर की तरह काम करती है। यह उनका हाजमा खराब करने देती है जिससे उनकी मौत हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments