मिलिए एक ऐसी लड़की से, जो 180 डिग्री तक घुमा लेती है अपना पैर

आपने कई बार लोगों को अजीबोगरीब चीजें करते देखा या सुना होगा लेकिन इस लड़की के बारे में सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।
2015 में अमेरिका में मिस टीन ऑफ द ईयर बनने वाली इस लड़की ने कुछ ऐसा किया है जिससे वह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस लड़की के पास एक खास टैलेंट है कि वह अपने पैर को 180 डिग्री मोड़ सकती है।
वाकई आपने पंखे, कूलर, साइकिल के पहिए को अब तक घूमते हुए देखा होगा लेकिन किसी को अपना पूरा पैर 180 डिग्री तक रोटेट करते हुए नहीं देखा होगा। लेकिन 20 साल की लड़की जिलेन विलियम्स यह कमाल कर सकती है।
विलियम्स एक वॉलीबॉल प्लेयर है। उसे साल 2015 में वॉलीबॉल खेलते हुए चोट लगी थी लेकिन उसने उसे नजरअंदाज कर दिया था। कुछ दिनों बाद जब उसे अपने पैरों के दर्द का सच पता चला तो वह हैरान रह हई। एमआरआई करवाने के बाद, उसे पता चला कि उसकी हड्डी टूट गइ है जो कि धीरे-धीरे ट्यूमर बन गई।
उसे लगा था कि वह इंफेक्शन है लेकिन डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उसे बोन ट्यूमर है। उसके बाद, विलियम्स को अपने पैरों की सर्जरी करवानी पड़ी।

Post a Comment

0 Comments