दुल्हन की तलाश में इस जगह आते हैं जवान लड़के

रूस देश की पहचान यहां के कई इलाकों में खून जमा देने वाली ठंड के रूप में ही होती है। लेकिन, इसकी दूसरी पहचान यहां की खूबसूरत लड़कियां भी हैं। यहां दुनिया भर से लड़के दुल्हन की तलाश में भी पहुंचते हैं। खासतौर पर यहां चीन से अधिकतर युवा पहुंचते हैं।
चीन में सरकार की काफी समय तक वन चाइल्ड की पॉलिसी रही। इस पॉलिसी के चलते यहां लड़कियों की संख्या में भी भारी कमी आ गई। और हालत ये हो गए है की चीनी लड़कों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही है। इसी के चलते चीन में लड़कों को दुल्हन की तलाश में दूसरे देश जाना पड़ रहा है। आमतौर पर चीनी लड़के रूस के साइबेरिया ही पहुंचते हैं, क्योंकि यहां की लड़कियां खूबसूरत होती हैं।
रूस में तो अब यह बिजनेस बन चुका है। जिसे ‘वाइफ टूरिज्म’ भी कहा जाता है। इसके अलावा इसका एक कारण यह भी है कि कि रूस में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या अधिक है। यहां ऐसी कई लीगल मैरिज एजेंसियां हैं, जो लड़कों को उनकी मनपसंद लड़कियों से मिलाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी खूबसूरत दुल्हन की तलाश में पहुंचते हैं। इसके लिए मैरिज एजेंसियों को लाखों रुपयों का पैमेंट भी करना होता है।

Post a Comment

0 Comments