अगर सुन ली इनकी Love Story...तो नम हो जाएंगी आपकी आंखें

जिंदगी में अच्छा-बुरा समय तो आता ही रहता है लेकिन प्यार सभी मर्ज की दवा है। कहते हैं प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है रजिया बेगम और अब्बास मियां की। बांगलादेश की रहने वाली रजिया पेशे से एक यौनकर्मी हैं और अब्बास चलने फिरने में असमर्थ हैं। इन दोनों की लव स्टोरी सुनकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।
दरअसल इन दोनों की कहानी तब सामने आई जब बांग्लादेश के एक फोटोग्राफर आकाश ने 14 मई को इनकी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की। इनकी तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इनकी संघर्ष भरी कहानी दिल को छू जाने वाली है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कैसे रजिया बेगम को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया। कई बार उसने देह व्यापार से बाहर आने की सोची लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ। लेकिन उसमें अपनी बच्ची को यह सब बताने का साहस नहीं था। एक दिन उसकी जिंदगी में व्हीलचेयर पर एक ऐसा शख्स आया जिसने उसकी जिंदगी ही बदल दी।
दरअसल अपनी जिंदगी से दुखी रजिया पेड़ के नीचे बैठकर रो रही थी। तभी व्हीलचेयर पर बैठा अब्बास आया और उसने उसे पैसे दे दिए। फोटोग्राफर फेसबुक पोस्ट के मुताबिक रजिया बताती है कि वह पहला इंसान था जिसने उसका इस्तेमाल किए बिना उसे पैसे दिए।
वह खुद को किसी से प्यार करने करने के लायक नहीं समझती थी, लेकिन अब बस वह अब्बास का साथ नहीं छोड़ना चाहती। रजिया को पता चला कि अब्बास की पत्नी उसके दिव्यांग होने की वजह से उसे छोड़कर चली गई। अब दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments