इस होटल की कीमत जान होश उड़ जाएंगे आपके

दुनिया इतनी विशाल है कि कोई भी इंसान पूरी दुनिया का हर कोना घूमले यह तो संभव नहीं है। इसके बदले दुनिया के कुछ अनोखी और शानदार चीजें घूमते हैं तो बेहतर होगा। आपने कई आलिशान होटलों के बारे में सुना होगा पर आज जिस होटल के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वो दुनिया का सबसे बड़ा होटल है और दुनिया का सबसे आलिशान होटल भी। जिस होटल के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है अबराज कुदाई| यह होटल सऊदी अरब के मक्का के ‘मनाफिआ’ नामक जगह पर स्थित है। इस होटल की खास बात है कि ये किसी महल जैसा दिखाई देता है।

इस होटल में तकरीबन 10 हजार कमरे और 70 रेस्टोरेंट हैं और होटल की छत पर आने वाले मेहमानों के लिए हेलिपैड भी बनाएँ गए है। इस होटल को बनाने में तकरीबन 3.5 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।

आपको बता दें की इस होटल के अंदर ही आलिशान शॉपिंग मॉल बना हुआ है। 48 मंजिल वाले इस होटल में 12 इमारते है । कुल 46 लाख वर्ग फीट जमीन पर बन रहे इस होटल में दुनिया का सबसे बड़ा और ऊंचा गुंबद है।

इस होटल का निर्माण सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय द्वारा किया गया है और इस आलिशान होटल को मोरक्कन शैली से बनाया गया है।फोटो में आपको होटल के ऊपर बड़ा-सा गुबंद नज़र आ रहा होगा यह विश्व का सबसे बड़ा गुबंद है।

यह होटल दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। यहां पर एक दिन का ​किराया 5750 डॉलर के करीब है यानी भारतीय करेंसी में करीब 4,20,526.25 रूपए है। इस होटल का खाना भी बहुत महंगा है।

हर कोई इस होटल में नहीं जा सकता लेकिन हर किसी का सपना होता है कि वह इस होटल में जाए। बहुत ज्यादा महंगी होने से यहां पर अभी बहुत कम लोग आते हैं।

Post a Comment

0 Comments