निखालिस मिट्टी से बनी है ये इमारतें, नहीं होता बारिश और तूफान का असर

दुनिया में कई बड़ी बड़ी बहुमंजिला इमारतें है जो सीमैंट से बनी होती है। आज के समय में मजबुती से बनाई हुई इमारत बारिश की वजह से उस कीSoil Buildings नींव हिल जाती है। आज तक आपने बहुमंजिला इमारतों के बारे में सुना होगा की वो सीमेंट,मौरंग पत्थर लोहा सबको मिलाकर एक इमारत बनाते है।
लेकिन आज हम आपको ऐसी इमारतों के बारे में बताने जा रहे है जो मिट्टी से बनी हुई  है फिर भी बारिश व तूफान से उन पर कोई असर नहीं होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हम बात कर रहे है मध्य पूर्वी देश यमन के शिबम शहर में स्थित है जो अफ्रीका औऱ यूरोप जाने वाले रास्ते के बीच में बसा हुआ है। इस जगह को रेगिस्तान का मैनहैट्टन के नाम से जानते है। क्योंकि यहां पर कई ऊची ऊची इमारतें बनी हुई है मिट्टी से।
मिट्टी की इमारतों की इस जगह में 700 लोगों की आबादी रहती है। यहां के लोग मुख्य रूप से व्यवसाय के तौर पर पशुपालन का काम करते हैं। तकरीबन 16वीं शताब्दी में बनीं ये इमारतें अपने आप में आश्चर्य है। ऐसी इमारतों को बनाये जाने के पिछे भी कारण बताया गया है। साल 1530 मं यहां पर काफी भयानक बाढ़ आया था जिसमें ये शहर तबाह हो गया था। जिसके बाद यहां पर मिट्टी से बनी हुई बड़ी-बड़ी इमारतें बनाईं गईं।
यहां ऐसी तकरीबन संख्या 500 से ज्यादा इमारतें हैं। इनमें कुछ पांच मंजिला हैं, तो कुछ 11 मंजिला तक ऊंची है।ये इमारतें काफी सुंदर दिखाई देती है। इन इमारतों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments