जलती लाश पर दिखी हरकत तो हैरान रह गए सभी लोग

पश्‍चिम बंगाल से एक बहुत ही अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां एक लाश को चिता पर रखते ही उसकी हरकतें देखकर लोग दंग रह गए। कई लोग तो ये देख कर भाग खड़े हुए। दरअसल एक महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए जब उसे चिता पर लिटाया गया तो वो उठकर बैठ गई। यह बहुत खौफनाक घटना थी और किसी चमत्‍कार की तरह थी। हालांकि उसके बाद उस‍की मौत हो गई। 
मामला क्‍या है  
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले में रहने वाली 55 वर्षीय शिवानी विश्वास डायबिटीज की मरीज थी। जिनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के आरजी सरकारी अस्‍पताल में एडमिट कराया था। जहां डॉक्‍टरों ने कहा था कि उनकी हालत नाजुक है। चार दिन तक लगातार इलाज के बाद पांचवे दिन डॉक्‍टर ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही मृत्‍यु प्रमाण पत्र भी दिया, जिसमें लिखा था की उनकी मौत सुबह 7:15 पर हो गई थी।
चिता पर लेटी महिला उठ कर बैठी 
परिजन शव को लेकर घर आए। अंतिम संस्‍कार की तैयारी हुई और शव को रामकृष्‍ण श्‍मशान घाट पर ले जाया गया। जैसे ही शव को चिता पर लिटाया गया, एक शख्स ने उसमें हरकत महसूस की। ऐसा बताया गया की कुछ देर उसके हाथ हिले और फिर वो उठकर बैठ गई। ये देखकर शिवानी के परिजन बेहद खुश हो गए लेकिन ये घटना अन्य लोगों के लिए खौफनाक थी।
डॉक्‍टर ने फिर से किया मृत घोषित 
परिजनों ने डॉक्‍टरों को बताया और तुरंत उसे अस्‍पताल ले गए। वहां फिर से डॉक्‍टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर से शिवानी की लाश को श्‍मशान घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्‍कार किया गया। ये सब कैसे हुआ इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। जिसने इस घटना को देखा उनके लिए ये घटना बेहद की खौफनाक थी। लेकिन ये सभी की समझ से परे था कि ये अजब-गजब घटना आखिर कैसे हुई। 

Post a Comment

0 Comments