बीमारी में लेडी हल्क बन जाती है ये महिला

दुनिया में बहुत सी अजीबो गरीब बीमारियां है ये तो पता था। लेकिन एक बीमारी ऐसी भी हो सकती है जिसमे इंसान हल्क की तरह बन जाता है ,ये नही पता था। जी हाँ आज आपको ऐसी ही अजीब बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बहुत ही गंभीर बीमारी है।
दरअसल ,एक 50 वर्षीय महिला Helen Stephens जो कि Wednesbury के West Midlands में रहती हैं। कुछ ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं जिसमे में उनकी मांसपेशियों में धड़कन होने लगती है और उसके बाद उनका शरीर सूजन लगता है। ये बिमारी उनकी करीब 14 साल से है जिससे हेलेन जूझ रही हैं। हालाँकि इस परेशानी और इस बीमारी के बारे में अब तक कुछ पता नही चला है। ये परेशानी उन्हें इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें लगता है उनकी जान ही चली जायेगी।
डॉक्टर्स ने बताया कि इन्हें Stiff Person Syndrome है जिसमे उनका इस तरह का अटैक कभी भी हो सकता है और कुछ देर या कुछ घंटो तक भी रह सकता है। हेलेन बताती हैं कि उन्हें जब ये अटैक आता है तो उन्हें हल्क जैसी फीलिंग आती है और उनका शरीर भी कुछ हल्क की तरह हो जाता है। हेलेन किसी की मदद के बिना कुछ नही कर पाती हैं और पिछले सात सालों से ये एक ही कमरे में बंद हैं।

Post a Comment

0 Comments