सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ये कीड़ा, कीमत जान उड़ जाएंगे तोते

आज हम आपको एक ऐसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे है जो केवल भारत में पाया जाता है। और यह दुनियाभर में मशहूर सबसे मंहगा कीड़ा है। जी हां, हमारे देश में ही पाए जाने वाले एक कीड़े के लिए दुनिया भर के लोग लाखों की कीमत चुकाने को तैयार हैं। बता दें यह कीड़ा 26 से 30 लाख रुपए प्रति किलो में बिकता है।
हिमालय के पहाड़ों में पाया जाने वाला यह दुर्लभ कीड़ा देखने में भूरे रंग का नजर आता है। यह करीब 2 इंच लंबा होता है। सबसे खास बात यह है कि यह कीड़ा शरीर से आधा पौधे जैसे नजर आता है। इसलिए यह अपने आप में बेहद अनोखा दिखाई देता है। इसी कीड़े की तलाश में लोग जंगलों में कई-कई दिनों तक भटकते रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कीड़े से तैयार होती है एक अनोखी दवाई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें लोग इस कीड़े को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जी हां यह वियाग्रा की तरह काम में आता है। इस कीड़े का नाम है यासार्गुम्बा। सबसे महंगी कीमत पर मिलने वाले कीड़े को लोग लाखों रुपए तक इसलिए खरीदने को तैयार है क्योंकि यह आसानी से नहीं मिलता।
इस कीड़े की उम्र महज 6 महीने है। यह कीड़े मरने के बाद घास और पौधों के बीच बिखरे पड़े रहते हैं, जिन्हें सुखाने के बाद उसका पाउडर तैयार किया जाता है। यही पाउडर शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए लिया जाता है। माना जाता है कि इसके सेवन से सेक्स पावर बढ़ जाती है। यह कीड़ा 'हिमलयी वियाग्रा' के नाम से भी जाना जाता है।
यूं तो इस कीड़े से बनाए गए पाउडर के सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होते, लेकिन कमजोर दिल के लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसके अलावा इस जड़ी बूटी का उपयोग सेक्स पावर को बढ़ाने के साथ सांस और गुर्दे की बीमारी को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इन कीड़ों को प्रति किलो 26 से 30 लाख रुपए में बेचा जाता है। सालाना अन्य देश भारत में 350 किलो तक इन कीड़ो को खरीदते हैं।

Post a Comment

0 Comments