इस मकबरे का 4400 साल पुराना राज जानकर चौंक जाएंगे आप

मिस्त्र में अक्सर मकबरे मिलते ही रहते है। कई ऐसे मकबरे मिले है जिन्होंने कई हजारों साल पुराने राज का पर्दाफाश किया है। आज हम आपको एक ऐसे मकबरे के बारे में बताने जा रहे है जिसे हाल ही में खोजा है। मिस्त्र के एक पुराने मकबरे से जमीन के निचे से अजीबोगरीब अवाजे चलने की अवाजे आती रहती थी।
जब मकबरे की खुदाई की गई तो हजारों साल पहले का एक राज का पर्दाफास हो जिसके बारे में जानकर दुनिया हैरान है। खुदाई के बाद आर्कियोलॉजिस्ट को वहां एक नया मकबरा मिला और ऐसी चीजें सामने आईं जिनकी उन्नेहों कभी कल्पना भी नहीं की थीये मकबरा राजधानी काहिरा के सक्कारा प्रांत के एक पिरामिड के पास मिला है। मकबरे के अंदर बनी रंगबिरंगी नक्काशी और फैरो की भीमकाय मूर्तियां देखने के लायक हैं।
मानना है कि पिरामिड के करीब जमीन के ऊपरी हिस्से से आवाज दो वजहों से आ रही थी। एक ये कि जमीने के नीचे काफी हिस्सा खाली था वहीं कुछ जगहों से यहां हवा जाने से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। एक्सपर्ट्स ने बताया कि यहां उस समय का सबसे बड़े पूजारी धर्मगूरू निवास करते थे। उनका नाम वाह्त्ये था।
चित्रों में वाहत्ये अपनी मां, पत्नी और परिवार के साथ बैठे दिख रहे हैं। अंदर चीजों इतनी सुरक्षित हैं, जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि पिछले 4400 सालों से ये अछूता है। एक्सपर्ट अब आगे इस मकबरे में खुदाई शुरू करेंगे और उन्हें इसके अंदर कुछ और चीजें मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments