यहां परंपरा की आड़ में 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नहीं कर सकते ये काम

आज भी दुनिया में कुछ ऐसी परम्पराये निभाई जाती है जिसके बारे में सुनकर शायद आपको भी हैरानी हो सकती है। आज हम आपको शादी के बारे में एक ऐसी परंपरा बता रहे हैं जहां शादी के तीन दिन बाद तक दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट नहीं जाते है। जी हाँ.. यहाँ नया-नवेला जोड़ा टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
दरअसल इंडोनेशिया में शादी के तीन दिन बाद तक नए दूल्हा-दुल्हन को टॉयलेट नहीं जाने दिया जाता है।यहाँ के टीडॉन्ग समुदाय में एक ऐसी प्रथा है जिसमे नए जोड़े का शौचालय जाना वर्जित है। इस प्रथा का उलंघन करने को अपशगुन माना जाता है। दरअसल यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि दूल्हा-दुल्हन बहुत पवित्र होते है और अगर वो शादी के तीन दिन के भीतर टॉयलेट जाते है तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है, ऐसे में दोनों ही अशुद्ध हो जाते है।
यदि दूल्हा-दुल्हन ये प्रथा तोड़ते है तो उनकी शादी का रिश्ता भी टूट सकता है। इसके साथ ही इस प्रथा का पालन करने से दूल्हा-दुल्हन बुरी नजर से भी बच सकते है। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट कम जाए इसके लिए उन्हें खाने-पीने को भी कम दिया जाता है। इस रस्म का पालन टीडॉन्ग समुदाय में बड़ी ही कड़ाई से किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments