आखिर क्यों 1898 से जंजीरों में कैद है यह पेड़?

अक्सर आपने अपराधियों की गिरफ्तारी होते हुए सुना होगा, लेकिन आपने कभी किसी पेड़ की गिरफ्तारी के बारे में सुना है। नहीं, तो आज हम आपको बताते है दरअसल पाकिस्तान में एक ऐसा पेड़ है, जिसे 118 सालों से गिरफ्तार करके रखा गया है। इस पेड़ को 1898 से जंजीरों में जकड़ के रखा गया है। यह पेड़ पाकिस्तान के लांडी कोटल आर्मी में लगा है। इसकी गिरफ्तारी के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार एक दिन ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वेड टहल रहे थे। जेम्स ने शराब पी रखी थी। जब जेम्स वहां स्थित एक बरगद के पेड़ के पास से गुजरे तो उन्हें लगा कि वह बरगद का पेड़ उनकी ओर आ रहा है। बरगद के विशाल पेड़ को खुद की ओर आते देख जेम्स घबरा गए। उन्होनें तुरंत सैनिकों को आदेश दिया कि इस पेड़ को गिरफ्तार कर लिया जाए।इसके बाद सैनिकों ने उस पेड़ को जंजीरों में जकड़ गिरफ्तार कर लिया। तब से यह जंजीरों में जकड़ा हुआ है। इस पर भारी-भारी जंजीरें लटकी हुई हैं और साथ में आई एम अंडर अरेस्ट की तख्ती भी लटकी हुई है।
आज तक जंजीरें इसलिए नहीं हटाई गईं, ताकि अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाया जा सके। अब यह एक पर्यटन स्थल बन चूका है।

Post a Comment

0 Comments