13 लोगों ने की दुनिया की सबसे बड़ी टनल को बनाने शुरुआत

टनल वैसे भी कितनी सुरक्षित होती हैं ये कहा नही जा सकता, लेकिन अब तक आपने जितनी भी टनल्स के बारे में सुना और देखा है उनमें ये सबसे खतरनाक है। इसका निर्माण चीन में 1972 में किया गया था और इसे गुओलियांग टनल के नाम से जाना जाता है। चाइना की तैहांग पहाड़ियों को तोड़कर इस टनल को बनाया गया है। इसे दुनिया की खतरनाक टनल्स में से एक माना जाता है। इसके बारे में बताया जाता है कि पहले ये रास्ता हुइक्सियान, झिनझियांग, हेनान प्रांतों के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता था। यह इतना खतरनाक था कि पैदल चलना भी मुश्किल होता था।
बीच में करीब 720 पहाड़ियां
यहां तक आने के लिए बीच में करीब 720 पहाड़ियां पड़ती थीं जो कि खड़ी थीं और यहां से निकलना मतलब मौत को दावत देना। बीच-बीच में सीढ़ियां बनाई गई थीं, लेकिन संकरी और बगैर रेलिंग के थीं। जिसकी वजह से भी यहां से चलना आसान नही था।
13 लोगों ने शुरू किया था काम
यहां सबसे ज्यादा वे लोग ही परेशान होते थे जो आसपास के गांवों में रहते थे और जिन्हें इन रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था। इस खतरे को देखते हुए गांव के लोगों ने ही टनल बनाने का फैसला किया जो कि इन्हीं टनल में से होकर गुजरती थी। इसका काम 13 लोगों ने शुरू किया था बाद में सभी ने मिलकर इसे बनाने में मदद की और 1,200 मीटर लंबी टनल बना डाली। 
दुनिया की दस सबसे खड़ी सड़कों में से एक
टनल की दीवार में 30 खिड़कियां हैं जो अलग-अलग प्रकार की हैं। ये पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं। इसे बनाने में पांच साल का वक्त लगा था। ये ऊंचाई की ओर बढ़ती दुनिया की दस सबसे खड़ी सड़कों में से एक है। चीन की ये टनल जितनी खतरनाक नजर आती है उतनी ही अाकर्षक भी।

Post a Comment

0 Comments