115 साल से लगातार जल रहा है ये बल्ब, अब तक नहीं हुआ खराब

हम अपने घरो को रोशन करने के लिए कई प्रकार के जतन करते है बल्ब जलाते है मोमबत्ती जलाते है दिए जलाते है। लेकिन कई बार बल्ब खराब हो जाते है। कई बार फ्यूज हो जाते है कई बार कोई अन्य समस्या आजती है। लेकिन ये क्या हम जिस बल्ब की बात करने वाले है वो पिछले 115 साल से लगातार जल रहा है।
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है इसका नाम – गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, ये बल्ब 115 साल से जलने वाला पुराना बल्ब है. जिसका नाम है ‘सेंटीनियल लाइट’. इलेक्ट्रीशियन Adolphe A. Chaillet ने इस बल्ब को डिज़ाइन किया था और उनकी कंपनी Shelby Electric ने इसको बनाया था। इस बल्ब में एक फिलामेंट है जो कार्बन से बना हुआ है, जो आमतौर पर बल्बों में टंगस्टन का फिलामेंट लगाया जाता है। यह फिलामेंट इस बल्ब को कम तापमान पर जलने की सुविधा देता है जिससे यह बाल लंबे समय तक चलते हैं. लेकिन उस समय पर यह बल्ब यह सोचकर बनाया गया था कि यह एक साल तक चलेगा लेकिन यह इतना चलेगा यह किसी को पता नहीं था।
1890 में बन था ये बल्ब – 1890 के दशक में शेलबाई कंपनी ने इसे बनाया था। यह इतना पुराना है कि किसी को यह भी नहीं पता है कि यह कितने वाट का है, शायद 30 या 60 वाट। इसकी लाइट काफी कम है। 1901 में डेनिस बर्नाल ने इसे फायर डिपार्टमेंट को गिफ्ट किया था, जहां इसे होज कार्ट हाउस में लटकाया गया। 2014 में इसके लगातार एक लाख घंटे तक जलते हुए पूरे करने पर जश्न भी मनाया गया। इसका मार्केट में इतना दबदबा है कि इस पर कई डाक्यूमेंट्री और सीरियल बन चुके हैं। लेकिन आज भी यह कोई इस रहस्य का पता नहीं लगा पाया है कि ये इतने सालों से लगातार कैसे जल रहा है? वैज्ञानिकों के अलावा किसी और को इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है।

Post a Comment

0 Comments