रैम्प वॉक करती मॉडल ने दिया एक बच्चे को जन्म

फैशन शो के दौरान एक गर्भवती मॉडल को अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई। यह मॉडल शो में रैंप पर वॉक कर रही थी और तब ही उन्हें प्रसव पीड़ा हो गई। दर्द से कराह रही इस मॉडल को अस्पताल ले जाया गया। मॉडल ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म भी दिया है। इस मॉडल का नाम स्लीक वुड्स है। स्लीक वुड्स ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी शेयर की है। मॉडल स्लीक वुड्स ने बतलाया है कि रैंप पर वॉक करते वक्त उन्हें प्रसव पीड़ा हो गई थी।
स्लीक वुड्स ने बताया कि रैंप पर वॉक करते वक्त सबकी निगाहें उनकी बेबी बंप पर थी। लेकिन अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा का एहसास होने लगा। तेज दर्द होने की वजह से वो स्टेज पर ही बैठ गईं। 14 घंटे तक दर्द सहने के बाद उन्होंने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। मॉडल ने बतलाया कि बेबी ब्वॉय का नाम शफिर रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक स्लीक वुड्स ने मई के महीने में बच्चे को जन्म दिया था। उस वक्त मशहूर पॉप स्टार रिहाना ने अपनी लिंजरी Savage x Fenty लॉन्च की थी। फैशन वीक के दौरान स्लीक वुड्स मशहूर पॉप स्टार रिहाना के अंत:वस्त्र के ब्रांड सैवेज एक्स फेंटी के कलेक्शन को ही पेश कर रही थीं। 22 साल की यह गर्भवती मॉडल पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक कर रही थीं।
वहां मौजूद लोग स्लीक वुड्स को देख कर हैरान थे। लेबर पेन उठने के बाद उन्हें वहां से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बहरहाल आपको बता दें कि मॉडल के इस खुलासे के बाद इंस्टाग्राम पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने उन्हें और उनके बेटे को शुभकामनाएं भी दी हैं।

Post a Comment

0 Comments