बिना सम्बन्ध बनाए गर्भधारण कर लेता है ये साँप...

दुनिया में सांपों की एक प्रजाति ऐसी भी होती है जो बिना संबंध बनाए ही बच्चे पैदा कर सकती है। बरसों तक सांप की इस प्रजाति पर हुए रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि मादा Boa सांप बिना नर सांप से मिलन किए भी बच्चों को जन्म दे सकती है। रिसर्च से इस बात का पता चला है कि मादा Boa सांप में अलैंगिक प्रजनन की क्षमता होती है। North Carolina State University के विशेषज्ञों ने अपनी खोज में पाया है कि ‘सुपर मॉम’ boa constrictor द्वारा पैदा किये गये कई सारी मादा बच्चों में नर सांपों का कोई योगदान नहीं रहा है।
विज्ञान की दुनिया में अलैंगिक प्रजनन (Asexual Reproduction) को Parthenogenesis के नाम से जाना जाता है। यहां बता दें कि नर सांपों में दो Z chromosomes पाए जाते हैं जबकि मादा सांपों में एक Z chromosome और एक W Z chromosomes पाया जाता है। लेकिन जितनी भी मादा सांप अलैंगिक प्रजनन से पैदा हुई हैं उन सभी में WW chromosome पाए गए हैं।
Parthenogenesis अलैंगिक प्रजनन का एक प्रकार है। जो कि किसी अंडे को बिना निषेचन के ही भ्रूण के रूप में विकसित होने में मदद करता है। रिसर्च में यह भी पाया गया है कि इस सांप के वंशज अलैंगिक और Sexual Reproduction दोनों हैं। लगभग सभी मादा Boa सांप अलैंगिक तरीके से पैदा हुए हैं और इनका रंग भी अपनी मां की तरह ही होता है। इतना ही नहीं इनके सेक्स क्रोमोजोम्स भी Sexualy पैदा होने वाले सांपों से भिन्न हैं।
Boa constrictors सांपों की एक ऐसी प्रजाती है जो सेंट्रल और साउथ अमेरिका में ज्यादातर पाए जाते हैं। यह माहिर शिकारी होने के साथ-साथ काफी ताकतवर भी होते हैं। Boa constrictors घात लगाकर, चूहो, बंदरों, पक्षियों या फिर जंगली सुअरों का शिकार करते हैं। इन सांपों की पाचन क्षमता भी अन्य सांपों की तुलना में काफी असरदार होता है। एक बार भरपेट भोजन करने के बाद Boa को लंबे वक्त तक खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक Boa सांप की उम्र 20 से 30 साल तक हो सकती है। एक युवा Boa सांप का वजन करीब सौ पाउंड यानी 45 किलोग्राम तक हो सकता है।
यह सांप एकांत में रहना पसंद करते हैं। मादा Boa सांप एक बार में 60 बच्चों को जन्म दे सकती है। खास बात यह भी है कि बेबी Boa जन्म के कुछ समय बाद ही आत्मनिर्भर हो जाते हैं। जल्दी ही यह खुद से शिकार करने लगते हैं। इन सांपों में शिकारियों से बचे रहने की भी अद्भुत क्षमता होती है। यह जंगलों या घांस वाली जगह पर रहना पसंद करते हैं।

Post a Comment

0 Comments