चाय के साथ इन चीजों को खाना पसंद करते हैं यहां के लोग, नहीं आती घिन

अक्सर देखा जाता है कि लोगों को चाय के साथ कुछ ना कुछ स्नैक्स के तौर पर चाहिए ही होता हैं। जैसे समोसे,पकौडे, बिस्किट आदि। तभी उन्हें चाय का सही मजा आता हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर ऐसी चीजें खाई जाती हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। जी हाँ, कई देशों में चाय के साथ कीड़े-मकौड़े खाना पसंद किया जाता हैं। आइये जानते हैं कौनसे देश में क्या खाया जाता हैं चाय के साथ। 
* मकड़ी 
कंम्बोडिया में भूनी हुई मकड़ी वहां के लोगों की फेवरेट डिश है। लोग इसे स्नैक्स में बहुत चाव के साथ खाते हैं।
* सिल्कवार्म 
सिल्कवार्म से वैसे तो रेशम का कपड़ा बनाया जाता है लेकिन साउथ कोरिया में इसे लोग खाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। 
* बिच्छु 
बिच्छु को बहुत जहरीला कीड़ा माना जाता है लेकिन कुछ लोग फिर भी इसे खाने में शामिल करते हैं। चाइना और थाइलैंड ऐसे देश हैं जहां पर इसे फ्राई करके खाया जाता है।
* झींगुर 
समुद्री कीडे यानि झींगुर थाइलैंड के बाजारों में बहुत आसानी से मिल जाते हैं।
* कैटरपिलर 
इसे आयरन का बहुत अच्छी स्त्रोत माना जाता है। दक्षिण अफ्रीका में लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं।

Post a Comment

0 Comments