यहाँ लड़कियो को मुर्गियो की तरह किया जाता है जबरन प्रेग्नेंट

दुनिया में ऐसे कई काम किये जाते हैं जो गैरकानूनी होते हैं। लेकिन हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ लड़कियों को जबरन मुर्गियों की तरह प्रेग्नेंट किया जाता है। जी हाँ,घिनौना काम तो है लेकिन यही सच है। आइये बताते हैं।
दरअसल, नाइजीरिया में कुछ ऐसी जगह हैं जहां ऐसे घिनौने काम किये जा रहे हैं। जिनके बारे में सोचने से भी हमे शर्म और घृणा आती है। यहां पर पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किये जाते हैं। और फिर उन बच्चों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते हैं।
आपको बता दे कि नाइजीरिया में इस घिनौनी काम को बेवी फार्मिंग कहा जाता है। इतना ही नही जब लड़कियां प्रेग्नेंट होती हैं तो उन लड़कियों को बंदूकों के साये में रखा जाता है। ये घिनौने काम अनाथालयक और अस्पतालों में चोरी छिपे किये जाते हैं। जो लड़की गरीब होती है या मज़बूरी में काम करने को राजी हो जाती हैं उन्ही लड़कियों के साथ ये सब किया जाता है। ये भी बता दे कि नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। इसलिए ये लड़कियां एबॉर्शन भी नही करा सकती। इसी का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है .

Post a Comment

0 Comments