हवाई जहाज़ से भी महंगा है ये कुत्ता, जानिए खासियत...

आपने कई लोगों को देखा होगा जो कुत्ते पालने का शौक रखते है। कई कुत्तों की कीमत हजारों में होती है कईयों की लाखों रुपए होती है। लेकिन कभी आपने सुना है कि एक कुत्ते की कीमत में एक हवाई जहाज खरीदा जा सकता है। यह पढकर एक बार तो आपके मन आया होगा कि एक कुत्ते की भी कीमत भला इतनी हो सकती है क्या, लेकिन यह सच है। एक डॉग ऐसा है जिसका मूल्य 15 से 30 करोड रुपए है। इतनी बडी रकम से एक छोटा हवाई जहाज खरीदा जा सकता है। 
राजस्थान की राजधानी जयपुर के दशहरा मैदान में एक डॉग शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश की 40 ब्रीड के 200 से अधिक कुत्तों ने भाग लिया था। लेकिन सभी की नजरें तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के डॉग पर टिकी हुई थी।
इस ब्रीड की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 15 से 30 करोड़ है। 30 करोड़ में एक छोटा हवाई जहाज खरीदे जा सकते हैं। आपको बता दें कि शो में करोडों की कीमत वाला तिबेतियन मस्टीफ दिल्ली से आया था।
इसे चीन में ऑक्शन के जरिए खरीदा जाता है। इस तिबेतियन मस्टीफ का जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। इसे 24 घंटे एसी में रखना होता है। इसके अलावा 15 दिन में स्पा करवाना होता है।

Post a Comment

0 Comments