GF की किसी और से हो रही थी शादी, मंडप में बाइक लेकर घुसा BF और फिर...

लखनऊ। यूपी के नगीना में 24 साल का प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में बाइक लेकर प्रेमिका की शादी में पहुंचा। वह गेट पर नहीं रूका प्रेमी ने अपनी बाइक स्टेज के सामने लाकर रोकी और वहीं से दुल्हन की तरफ वरमाला फेंक दिया।

इतना ही नहीं आगे तो सुनिए ये फिल्मी ड्रामा यही नहीं खत्म हुआ संयोग भी ऐसा कि वरमाला सीधे दुल्हन के गले में जाकर गिरी।

जिसके बाद दुल्हन भी कुछ कम नहीं निकली,अपने बॉयफ्रेंड के इस बहादुरी भरे कारनामे को देख दुल्हन खुश हुई और जाकर सीधा उसकी बाइक पर बैठी। साथ ही उसने अपने गले की वरमाला अपने बॉयफ्रेंड के गले में भी डाल दी। सबसे ज्यादा शर्मिंदिगी तो दूल्हे को उठानी पड़ गई। बेचरा दूल्हा स्टेज पर बेवकुफो जैसा खड़ा ये सोचता रहा कि आखिर ये हो क्या रहा हैं।

हालांकि हर फिल्म की तरह यहां भी कनफ्लिक्ट (समस्यां) पैदा हुआ। जब दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड की बाइक पर बैठी तो बारात में आए दुल्हे के रिश्तेदारों ने लड़के को पकड़ के बहुत पिटा। कुछ देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुची तो उन्होंने लड़के को गुस्सैल बारातियों से बचाया।  उधर उदास बैठे दूल्हे को समझ नहीं आ रहा था वो क्या करें। इस घटना के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बीते बुधवार को यूपी के नगीना शहर का हैं। लड़का और लड़की दोनों ही एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। लेकिन दोनों के घर वाले इस शादी के लिए राज़ी नहीं थे। दरअसल लड़की, जो कि कॉलेज से एमए। इंग्लिश कर रही थी, एक दलित परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। वहीँ लड़का अपर कास्ट (ऊँची जात) का हैं।


नगीना थाने के ऑफिसर सतेन्द्र कुमार सिंह का कहना हैं कि "किसी ने हमें सूचना दी थी कि यहाँ शादी में एक लड़के के साथ मारपीट हो रही हैं जिसके बाद हम शादी वाली जगह पहुंचे और लड़के को लोगो से बचाया। चुकी लड़का और लड़की दोनों ही व्यस्क हैं और अपनी मर्ज़ी से एक दूसरे को चाहते हैं इसलिए इस विषय में कोई भी कानूनी कारवाई नहीं हो सकती हैं। हालाँकि दोनों के परिवार वालो की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं लिखवाई गई हैं।

Post a Comment

0 Comments