सन 6491 से आए शख्स का दावा- ऐसे होगा दुनिया का अंत...

नई दिल्ली। लोगों के भविष्य और भूतकाल में आने-जाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं। हाल ही में जेम्स ओलीवियर नाम के शख्स ने दावा किया है कि वो भी भविष्य से लौटकर आया है।

ख़बरों के अनुसार उसने कहा कि वो यहां चेतावनी देने आया है कि अमेरिका में मौजूद दुनिया के सबसे बड़े ज्वालामुखी यलोस्टोन में ऐसा धमाका होगा, जिससे पूरा अमेरिका राख हो जाएगा और यहां अगले पांच सालों तक जीवन दोबरा शुरू नहीं हो सकेगा।

जेम्स ने आगे दावा किया कि इसके धमाके का सबसे ज्यादा असर धरती की हवा पर होगा। इससे निकली राख पूरी दुनिया में फैलेगी और ये इतनी बारीक होगी कि पूरे दुनिया के हवाईजहाजों के इंजन बर्बारद कर देगी। ऐसे में एक ही झटके में धरती पर हवाई सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे कई प्रलय आना शुरू होंगे जिससे दुनिया के अंत की शुरुआत होगी। इस शख्स ने एक वीडियो के जरिए ये दावा किया है। हालांकि, उसने ये साफ नहीं किया कि ये कभी होगा। सिर्फ इतना कहा गया है कि यलोस्टोन में कभी भी धमाका हो सकता है।

हाल ही में अमेरिका के एक और शख्स ने अंग्रेजी वेबसाइट मिरर पर दावा किया था कि वो 2043 में पैदा हुआ था। वर्तमान में वो ये बताने आया था कि जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। इतना ही नहीं, इस शख्स ने बताया कि कैसे इसकी शुरुआत होगी और कौन-कौन से देश इसमें शामिल होंगे। इस दावे पर लोग इसलिए भी यकीन करने लगे हैं, क्योंकि नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग आए दिन परमाणु हमले की धमकियां भी देता रहता है।

फिलिप्स नामक इस शख्स का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। हैरानी की बात थी कि इसमें किए गए दावे भी नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग से जुड़े थे। शख्स का कहना था कि वो लोगों को चेतावनी देने के लिए 2043 से वापस लौटा है। उसने आगे कहा कि सबसे पहले 2019 में नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच जंग छिड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments