3 फिट की यह लड़की बनी सुपर मॉडल, लाखों हैं फैंस

दुनिया की बनाई हर एक चीज खूबसूरत होती है, लेकिन कई बार कुछ लोग अनोखी चीजों का मजाक बनाने से पीछे नहीं हटते। ऐसे ही तानों का शिकार थी अमेरिका के नेवाडा में जन्मी द्रु प्रेस्टा। हाइट के कारण लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे।

 द्रु इन दिनों फैशन इंडस्ट्री में काफी चर्चा में हैं। जन्म से ही द्रु achondroplasia की शिकार थी, जिस कारण उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई।


3 फीट चार इंच ( करीब 1 मीटर ) की द्रु को लोग बौनी बुलाकर चिढ़ाते थे। अपनी फैमिली में इस बीमारी की शिकार वो पहली लड़की थीं।

इस कारण कोई भी उनकी हालत का अंदाजा नहीं लगा सकता था। बाहर जाने पर लोग उनका मजाक उड़ाते थे। इस कारण वो नेवाडा से लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गईं।

उन्होंने अपनी हिम्मत टूटने नहीं दी और फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा। आज द्रु फैशन जगत की पॉपुलर मॉडल हैं, जो लोगों की मानसिकता बदलने की कोशिश में जुटी हैं।

Post a Comment

0 Comments